फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Public meeting held in Collectorate, 45 complainants arrived

Pithoragarh News: कलक्ट्रेट में हुआ जनता मिलन, पहुंचे 45 फरियादी

Mon, 04 Aug 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 04 Aug 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Public meeting held in Collectorate, 45 complainants arrived
पिथौरागढ़। पहली बार कलक्ट्रेट में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें 45 फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे। कार्यक्रम में सड़क, आवास, पेंशन के मुद्दे छाए रहे। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समय पर समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। नगर की शशिकला देउपा ने कहा कि भूमि क्रय के मामले में उनके साथ 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। दो साल पहले उसने एक व्यक्ति से जमीन खरीदी इसके एवज में यह धनराशि दी। अब तक जमीन उनके नाम दर्ज नहीं हुई है। संबंधित व्यक्ति न तो धन वापस दे रहा है और न जमीन उसके नाम कर रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित ने महिला को 12 लाख रुपये धनराशि के तीन चेक दिए, इनका भुगतान तीन दिन के भीतर होगा। डीएम ने कहा कि यदि समय पर भुगतान नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ से पीएचसी में अल्ट्रासाउंड न होने का कारण पूछा तो सीएमओ का कहना था कि जिले में रेडियोलॉजिस्ट की कमी है। ऐसे में सीएचसी में अल्ट्रासाउंड कराना मुश्किल हो रहा है। अन्य लोगों ने पेंशन, आवास, सड़क संबंधी समस्याएं उठाईं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं का समय पर समाधान करने के निर्देश दिए। वहां एडीएम योगेंद्र सिंह, एसडीएम सदर मनजीत सिंह, डीडीओ रमा गोस्वामी, सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी अधिक, फरियादी कम
पिथौरागढ़। कांग्रेस ने जनता मिलन कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस के पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी ने कहा कि जनता मिलन कार्यक्रम में अधिकारी अधिक थे और फरियादी बेहद कम पहुंचे। कहा, इसका कारण लोगों को प्रशासन और सरकार पर भरोसे की कमी है। सरकार जनता को सिर्फ बातों में घुमा रही है और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए गंभीर नहीं है। अधिकारी भी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। ऐसे में जनता मिलन कार्यक्रम सिर्फ दिखावा है जनता यह समझ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed