{"_id":"206166f962d37ccd02726b52870d9178","slug":"public-junior-high-school-building-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरने की कगार पर जनता जूनियर हाईस्कूल भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरने की कगार पर जनता जूनियर हाईस्कूल भवन
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
Updated Wed, 08 Jul 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
जनता जूनियर हाईस्कूल हरड़ीखान (कूटा) का भवन गिरने की कगार पर पहुंच गया है। भवन की छत में लगी लकड़ी सड़ गईं हैं। दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बरसात का पानी सीधे कक्षाओं के अंदर आता है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान रामी राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेद अधिकारी ने स्कूल भवन की दुर्दशा पर रोष जताते हुए कहा कि भवन के खिड़की, दरवाजों में लगी लकड़ियां तक सड़ गई हैं। स्टाफ रूम में कक्षाओं का संचालन हो रहा है। भवन कभी भी गिर सकता है। इन लोगों ने कहा कि एक साल पहले ही स्कूल का प्रांतीयकरण हुआ है। प्रांतीयकरण के बाद विभाग ने स्कूल की सुध नहीं ली है। कई बार अधिकारियों के सामने भवन की मरम्मत का मामला उठाया जा चुका है, लेकिन शिक्षा मद में तमाम योजनाएं संचालित होने के बाद भी हरड़ीखान जूनियर हाईस्कूल के भवन की मरम्मत के लिए धन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
इन लोगों ने कहा कि स्कूल के नए भवन अथवा मरम्मत के लिए धन नहीं मिलता है तो अभिभावकों के साथ आंदोलन छेड़ा जाएगा। भवन गिरने पर कोई भी हादसा होता है तो उसके लिए विभाग जिम्मेदार होगा। उधर, प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह सामंत बताते हैं कि विभाग को भवन मरम्मत का प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
विज्ञापन