संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने विकास प्राधिकरण के खिलाफ धरना दिया।
मोर्चा के बैनर तले लोग मंगलवार को गांधी चौक पर एकत्र हुए और धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं का कहना था कि प्राधिकरण के जटिल नियमों के चलते भवन बनाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अल्मोड़ा नगरपालिका की वर्ष 2017 से पूर्व की समस्त पत्रावलियों को जबरन कब्जे में लिए तीखी निंदा की।
वक्ताओं ने पर्वतीय क्षेत्र में प्राधिकरण को जबरन थोपने का भी आरोप लगाया। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर, कै. महादेव भट्ट, वंशीधर कापड़ी, लालू राम, मनोज कुमार जोशी, अधिवक्ता आलोक चौधरी, नवचेतना मंच के जगदीश कलौनी, चंद्रप्रकाश पुनेड़ा आदि मौजूद रहे।