नानीसार मुद्दे पर पिथौरागढ़ में प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानीसार मुद्दे की आग सीमांत जिला पिथौरागढ़ तक पहुंच गई है। सोमवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने यहां रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया। नानीसार आंदोलन की कमान संभाल रहे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी पर हुए हमले की आलोचना की गई।
इन संगठनों ने मामले में प्रदेश सरकार के रवैए को घोर निराशाजनक बताते हुए कहा कि यदि सरकार जिंदल ग्रुप को जमीन नहीं सौंपती तो लोग आंदोलन के लिए आगे नहीं आते। श्री तिवारी पर हुए हमले को प्रदेश सरकार के इशारे पर किया गया हमला कहा गया।
प्रदर्शन में नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार राजीवलोचन साह, महिला मंच की अध्यक्ष कमला पंत, पूर्व शिक्षा अधिकारी एनएन पंत, हाईकोर्ट के वकील डीके जोशी, सभासद सुबोध बिष्ट, पिथौरागढ़ जनमंच के संयोजक भगवान रावत, पत्रकार जुगल किशोर पांडे, अधिवक्ता संस्था के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, सचिव निर्मल चौधरी, सीमांत यूथ मोर्चा के संयोजक सुशील खत्री समेत कई अन्य बुद्धिजीवी शामिल हुए।