फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest in Pithauragarh

युवाओं ने किया पोर्टल पत्रकार की रिहाई के लिए पोस्टरों के साथ प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Protest in Pithauragarh
पिथौरागढ़ रामलीला मैदान में प्रदर्शन करते युवा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पोर्टल के पत्रकार किशोर कुमार की रिहाई के लिए युवाओं ने पोस्टरों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार की इस तरह संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए एक बड़ा खतरा है। ये एक पत्रकार का उत्पीड़न ही नहीं बल्कि मुद्दों को उठाने वाले पत्रकारों, नागरिकों के अधिकारों का हनन भी है।
विज्ञापन

मंगलवार को युवाओं ने रामलीला मैदान में हाथों में पोस्टरों के साथ प्रदर्शन कर नारे लगाए। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र रावत ने कहा कि पत्रकार किशोर लंबे समय से सामाजिक मुद्दों को उठाते आ रहे हैं। पुलिस की इस कार्यवाही और छात्रों-पत्रकारों को डराने की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभिषेक कोहली और अमीषा महर ने कहा कि शहर में सैकड़ों युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं लेकिन पुलिस नशे और नशा माफियाओं पर कोई कार्यवाही कर नहीं पा रही है। किशन कुमार ने कहा कि पत्रकार पर लगे मामलों को जल्द वापस नहीं लिया गया तो वह सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में नीरज, सागर, कृष्णा, रवींद्र, गणेश, पंकज, नरेंद्र, तरुण, धीरज आदि थे।
विज्ञापन

किशोर कुमार को रिहा करने की मांग
पिथौरागढ़/बेड़ीनाग। राष्ट्रीय शिल्पकार फोरम ने न्यूज पोर्टल के पत्रकार किशोर कुमार की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। फोरम के अध्यक्ष शंकर राम कोहली, महासचिव जीवन राम विश्वकर्मा, गोपी राम, गणेश लाल वर्मा, राजेंद्र लाल, सुंदर राम आदि ने किशोर कुमार को तुरंत रिहा करने की मांग की। बेड़ीनाग में डॉ. भीमराव आंबेडकर आयोजन समिति के अध्यक्ष हरि प्रसाद लोहिया के नेतृत्व में एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर किशोर की रिहाई की मांग की गई। वहां सुरेश राम टम्टा, नंद लाल, राम लाल, दरपान राम टम्टा, सुरेंद्र ग्वासीकोटी, जीवन लाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed