फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest in Gandhi Park against the authority

Pithoragarh News: प्राधिकरण के खिलाफ गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन

Wed, 28 Aug 2024 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 28 Aug 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Protest in Gandhi Park against the authority
 गांधी पार्क में जिला विकास प्राधिकरण को भंग करने की मांग को लेकर धरना देते लोग।   संवाद
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण को आम आदमी के उत्पीड़न का अड्डा बताते हुए कांग्रेस नेताओं और अन्य लोगों ने प्राधिकरण को भंग करने की मांग करते हुए मंगलवार को गांधी मैदान में प्रदर्शन कर धरना दिया। आरोप लगाया कि प्राधिकरण के अधिकारी लोगों को सुविधा देने के बजाय उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। इससे अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्र में विकास पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। जल्दी ही विकास प्राधिकरण को निरस्त नहीं किए जाने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने जुलूस निकालते हुए प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया और चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना देकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा गलत तरीके से जिला विकास प्राधिकरण की नियमावली बनाई गई है। लोगों को सुविधा देने के बजाय जिला विकास प्राधिकरण विकास में अडंगा डालने और लोगों के उत्पीड़न का माध्यम बनकर रह गया है। आम आदमी अगर निर्माण के नाम पर दो ईंट भी लगाना चाहता है तो प्राधिकरण के अधिकारी उसका उत्पीड़न करने पहुंच जाते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि जिला विकास प्राधिकरण को तत्काल भंग किया जाए ऐसा न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन छेड़ा जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण की नियमावली इस तरह बनाई गई है कि वह अल्मोड़ा जैसे पर्वतीय शहर और जिले के लिए अनुकूल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण को बनाया तो लोगों को सुविधा देने के लिए जाना चाहिए था लेकिन हर रोज जिस तरह की शिकायतें सामने आ रहे हैं यह सुविधा देने के बजाय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर जिला विकास प्राधिकरण को भंग करने की मांग की। इस दौरान हेमचंद्र तिवारी, हरीश चबडाल, चंद्रकांत जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, हेमचंद्र जोशी, एमसी कांडपाल, आनंद अग्रवाल, ललित मोहन पंत, चंद्रशेखर बनकोटी, लक्ष्मण सिंह सहित कई लोगों ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed