{"_id":"61aba65ec9b5610a002711ed","slug":"protest-for-lpg-price-hike-pithoragarh-news-hld446613946","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस के बढ़ते दामों और घटतोली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस के बढ़ते दामों और घटतोली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
विज्ञापन
डीडीहाट में पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। रसोई गैस के बढ़ते दाम, कालाबाजारी, घटतौली से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और गैस एजेंसियों के पुतला फूंका। उन्होंने सरकार से महंगाई कम करने की मांग की। अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा के नेतृत्व में डीडीहाट बाजार में एकत्र हुए। उन्होंने वहां सरकार और गैस एजेंसियों के खिलाफ नारे लगाए। विरोध, प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि सरकार रोजाना रसोई गैस के दाम बढ़ा रही है। इससे आम लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि रसोई गैस की सरेआम कालाबाजारी हो रही है। आए दिन घटतौली की शिकायतें मिल रहीं हैं।
इसके बाद संबंधित विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने कालाबाजारी और घटतौली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर प्रदेश सचिव ललित चुफाल, सेवादल जिलाध्यक्ष विक्रम देउपा, आईटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बलवंत चौहान, ब्लॉक महामंत्री मनमोहन कफलिया, जिला सचिव यूथ हिमांशु चुफाल, ब्लॉक कोषाध्यक्ष दीपक जोशी, पूर्व प्रधान त्रिलोक प्रसाद, हिम्मत सिंह, जीवन सिंह मौजूद रहे।