फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest by PDS Vendor

चार सूत्री मांगों के लिए सस्ता गल्ला विक्रेताओं का प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Protest by PDS Vendor
थल में सस्ता गल्ला विक्रेता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
चंपावत/थल (पिथौरागढ़)। चंपावत, थल, डीडीहाट और पांखू इकाई के सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने बुधवार से बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। इस दौरान सस्ता गल्ला विक्रेता उन्हें किसी भी प्रकार का सरकारी खाद्यान्न का उठाने का एलान किया है।
विज्ञापन

चार सूत्री मांगों के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। चंपावत में डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

थल सस्ता गल्ला यूनियन के अध्यक्ष चंदन देउपा ने कहा कि वन नेशन वन कार्ड से पहले सरकार गल्ला विक्रेताओं को लाभांश के साथ भाड़ा वृद्धि, स्टेशनरी के साथ दुकान का किराया, मासिक मानदेय, खाद्यान्न भंडार से राशन को तोल कर देने और सस्ता गल्ला विक्रेताओं का जीवन बीमा करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शीघ्र मांगें न मानने पर 25 सितंबर से हड़ताल पर जाने और खाद्यान्न भंडार से राशन न उठाने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में डीडीहाट इकाई अध्यक्ष गणेश कन्याल, भूपेंद्र बिष्ट, भुवन भंडारी, थल इकाई की सचिव जानकी खड़ायत, कोषाध्यक्ष उम्मेद देउपा, जगदीश जोशी, बालक सिंह, प्रेम सिंह आदि थे।
वहीं आदर्श राशनिंग वेलफेयर सोसाइटी ने प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर चंपावत के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने भी हड़ताल शुरू कर दी है। सस्ता गल्ला विक्रेताओं का कहना है कि सरकार के साथ बनी सहमति के बावजूद उन्हें कोई भी मानदेय नहीं दिया जा रहा है।

इससे सस्ता गल्ला विक्रेताओं को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। इनमें बसंत राम, विक्रम ढेक, चंद्रमोहन जोशी, सुरेश जोशी, भरत राम, कालू सिंह, गोपाल सिंह, चंचल सिंह, लोकमणी, सोबन सिंह, जोगा सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed