{"_id":"606ca5ad8ebc3ec89a5c6c55","slug":"protest-by-congress-pithoragarh-news-hld420772770","type":"story","status":"publish","title_hn":" कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में दिया धरना
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों के लिए अनाज की व्यवस्था करने, उचित मुआवजा देने और गांवों में पानी की आपूर्ति के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना, प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को पूर्व विधायक मयूख महर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया गया। वहां हुई सभा में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बारिश न होने से पूरे जिले में सूखे जैसे हालात हो गए हैं।
फसलें खराब हो गई हैं। पानी का संकट भी बढ़ गया है। इसलिए कार्यकर्ताओं ने पूरे जिले को सूूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को मुआवजा देने, पेयजल संकट से प्रभावित गांवों में खच्चरों से पानी की आपूर्ति, जंगलों की आग बुझाने के लिए आपातकालीन उपाय करने, जंगल की आग से हो रहे नुकसान की भरपाई कर उच्चस्तरीय जांच की मांग भी की।
विज्ञापन
एसडीएम तुुषार सैनी ने धरना दे रहे कांग्रेसियों से वार्ता की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें मुख्यमंत्री के संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, वरिष्ठ नेता मथुरा दत्त जोशी, भुवन पांडे, खीमराज जोशी, जावेद खान, कैलाश चंद्र जोशी, प्रकाश बिष्ट, रजत विश्वकर्मा, महिपाल वल्दिया आदि रहे।