{"_id":"64a85520c85f8f7a2f06640f","slug":"protest-by-congress-in-pithoragarh-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-1546-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला
Fri, 07 Jul 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंजू लुंठी के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सिल्थाम तिराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी की संसद की सदस्यता बहाल न होना लोकतंत्र की हत्या है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश-विदेश में राहुल गांधी की लोकप्रियता को भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। इसलिए हर बार उनके खिलाफ नए हथकंडे अपनाकर उनकी छवि काे धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
वरिष्ठ कांग्रेसी महेंद्र लुंठी और पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मामले के कई बड़े आरोपी जेल में होने के बजाय मंत्री पद पर आसीन हैं लेकिन विपक्षियों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे पता चलता है कि लोकतंत्र का मखौल उड़ाया जा रहा है। वहां कांग्रेस के नगर अध्यक्ष भुवन जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक बिष्ट, पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी, दीपू बेलाल, दिगंबर सिंह, हिमांशु ओझा, हरीश बोरा, सुधीर चौहान आदि शामिल रहे।