फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest by BJP in Munsyari

गोलीकांड के विरोध में भाजपाइयों ने पूर्व सीएम रावत और विधायक धामी के पुतले फूंके

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Protest by BJP in Munsyari
मुनस्यारी में पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी महोत्सव में हुए गोली कांड के विरोध में भाजपा ने कांग्रेस का पुतला दहन किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गोली कांड के दोषी को कांग्रेस बचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शास्त्री चौक मुनस्यारी में गोली कांड के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और धारचूला के विधायक हरीश धामी का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कांग्रेस के नैनीताल जिला महामंत्री अजय कुमार सिंह ने गोली चलाकर ड्यूटी पर तैनात तहसीलकर्मी रमेश राम को घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनस्यारी जैसे शांत माहौल में इस घटना से खौफ पैदा करने का प्रयास किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि आरोपी को कांग्रेस बचाने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने महोत्सव में गोली चलाने के आरोपी को सख्त सजा देने की मांग उठाई। पुतला दहन में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री कैलाश पांगती, जिलाध्यक्ष मनोहर दरियाल, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश आर्या, जिला उपाध्यक्ष डॉ. दुर्गा प्रसाद, बसंती जोशी, मंडल अध्यक्ष विजय राणा, महामंत्री नरेंद्र ढकरियाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed