फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest by Asha in Pithauragarh

पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट में आशाओं ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Protest by Asha in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट। विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का धरना बुधवार को भी जारी रहा। पिथौरागढ़ में आशा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया। धरना-प्रदर्शन में इंदिरा देउपा, निर्मला, कलावती, देवकी, आशा, बबीता, उर्मिला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

गंगोलीहाट में आशा कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष उमा महरा के नेतृत्व में धरना दिया। उन्होंने कहा कि एक माह से अधिक समय बीतने के बावजूद सरकार ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की है। कहा कि इससे आशा वर्कर अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। धरना देने वालों में उमा महरा, कमला बिष्ट, मंजू महरा, नीमा देवी, सुनीता, भागीरथी बोहरा आदि थीं।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं का भी कार्य बहिष्कार
चंपावत। मानदेय की मांग के लिए उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा बुधवार को दूसरे दिन भी आंदोलन किया। मानदेय देने के आश्वासन के बावजूद कोई कार्रवाई न करने से नाराज कार्यकर्ता मंगलवार से घर पर कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। ब्लॉक अध्यक्ष रुकमणि जोशी, हेमा जोशी, लता भट्ट, उमा जोशी, कमला जोशी, पुष्पा बिष्ट आदि ने कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed