फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest against regional MLA over Ascot's problems ...

अस्कोट की समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ प्रदर्शन...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Protest against regional MLA over Ascot's problems ...
अस्कोट में स्थानीय विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
अस्कोट (पिथौरागढ़)। अस्कोट क्षेत्र की अनदेखी को लेकर लोगों ने क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया। पप्पू ओझा ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस गए हैं। विधायक ने कभी भी क्षेत्र के विकास की ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

शनिवार को लोगों ने अस्कोट में एकत्र होकर क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ नारे लगाए। दीपक सामंत ने कहा कि विधायक लंबे समय से क्षेत्र में काबिज हैं। जनता ने उन्हें विधायक बनाया, लेकिन इसके बाद भी क्षेत्र में मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। जैसे हालात पहले थे, वैसे ही अब भी हैं। उपचार के लिए लोगों को आज भी जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है। प्रदर्शन करने वालों में नरेंद्र पाल, रमेश कुंवर, सोनू धामी, खड़क पाल, सोनू कुंवर, हिमांशु लुंठी, गोविंद रावत, बृजमोहन ओझा, आनंदबल्लभ ओझा, अजय अवस्थी आदि शामिल थे। इधर भाजपा नेता बलवंत भंडारी और प्रकाश पाल ने कहा कि विधायक ने क्षेत्र में प्रमुखता के आधार पर विकास कार्य किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed