{"_id":"5d1e437e8ebc3e3c6609b939","slug":"protest-against-non-payment-of-cleanliness-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता कार्यक्रम का भुगतान न होने के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता कार्यक्रम का भुगतान न होने के विरोध में किया प्रदर्शन
Thu, 04 Jul 2019 11:50 PM IST
kamlesh kamlesh
अमर उजाला, ब्यूराे/पिथौरागढ़।
अमर उजाला, ब्यूराे/पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में भुगतान के लिए प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंध कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायतों में हुए काम का भुगतान न होने के खिलाफ पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर विरोध जताया। भुगतान न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
दिगरा मुवानी के जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में एकत्र ग्राम प्रधानों ने स्वच्छता कार्यों का भुगतान न होने के खिलाफ नारेबाजी की। अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल को सौंपे ज्ञापन में इन लोगों ने कहा कि ग्राम पंचायतों में डीपीआर तैयार होने के साथ ही सार्वजनिक कूड़ेदानों का निर्माण हो चुका है लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा है। कुछ ग्राम पंचायतों को ही कूड़ेदान का धन आवंटित किया गया है। बजट आवंटित न होने से काम कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अपर जिलाधिकारी पालीवाल ने मौके से ही स्वजल के अधिकारियों को फोन कर स्वच्छता कार्यों की धनराशि का शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत सदस्य ने अपर जिलाधिकारी को बताया कि सरकार ने 14वें वित्त की धनराशि आवंटित करने के लिए ग्राम प्रधानों को डिजीटल सिग्नेचर पेन ड्राइव दे रखे हैं लेकिन 14वें वित्त की धनराशि अवमुक्त ही अवमुक्त नहीं की गई है। उन्होंने 14वें वित्त की धनराशि शीघ्र आवंटित करने की मांग की।