फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protected farmers adopt farming

किसान संरक्षित खेती अपनाएं

Tue, 03 Jan 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 03 Jan 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
Protected farmers adopt farming
पिथौरागढ़ कृषि विज्ञान केंद्र में संरक्षित खेती की जानकारी लेते किसान - फोटो : अमर उजाला

कृषि विज्ञान केंद्र गैना में आयोजित किसान दिवस में किसानों से संरक्षित खेती अपनाने की अपील की गई। किसानों को संरक्षित खेती में मिट्टी की जांच, फसलों को कीटों से बचाने, उपचारित बीजों का प्रयोग करने, पोषक तत्वों की कमी होने पर जमीन में खाद डालने की जानकारी दी गई। साथ ही पशुपालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, मछली और मशरूम उत्पादन के प्रति प्रेरित किया गया।

विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि कुछ समय से किसान मिट्टी की जांच एवं उपचारित बीजों का प्रयोग करने लगे हैं। इससे फसलों का उत्पादन बढ़ रहा है। साथ ही फसलों को कीटाणु से कम नुकसान हो रहा है। आमतौर पर प्याज और टमाटर पर कीटों का ज्यादा असर होता है। इसके अलावा कम या अधिक बारिश में गेहूं की फसल भी खराब होने लगती है। नाबार्ड के उपमुख्य महाप्रबंधक केवी दुआ ने कहा कि किसानों को नकदी फसलों की तरफ ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डा. निर्मला भट्ट ने कहा कि मशरूम उत्पादन की ओर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। मशरूम को बाजार में बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आती और ज्यादा पौष्टिक तत्वों वाला होने के कारण इसकी मांग भी बहुत ज्यादा रहती है। इस दौरान नाबार्ड के जिला प्रबंधक पुनीत नागर, आजीविका परियोजना के निदेशक कुलदीप बिष्ट, जीवन लाल समेत 60 किसान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed