फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Professors kept waiting; no one arrived to seek admission to the medical college

Pithoragarh News: इंतजार करते रहे प्राध्यापक, मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने कोई नहीं पहुंचा

Tue, 06 Oct 2026 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 06 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Professors kept waiting; no one arrived to seek admission to the medical college
पिथौरागढ़। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन प्राध्यापक छात्रों का इंतजार करते रहे लेकिन प्रवेश के लिए कोई भी छात्र नहीं पहुंचा। केंद्र की सात सीटों के सापेक्ष पहले दिन एक भी प्रवेश नहीं हुआ।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में एनएमसी से 50 सीटों की अनुमति मिली है। केंद्र के कोटे की सात तो राज्य कोटे की 43 सीटों पर प्रवेश होने हैं। मंगलवार को केंद्र कोटे की सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। कॉलेज प्रबंधन को उम्मीद थी कि पहले दिन विद्यार्थी प्रवेश लेने में रुचि दिखाएंगे। ऐसा नहीं हुआ। प्राध्यापक सभी औपचारिकताएं पूरी कर पूरे दिन विद्यार्थियों का इंतजार करते लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। पहले दिन एक भी विद्यार्थी प्रवेश लेने नहीं पहुंचा। कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक बुधवार को तीन से चार विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

---------------
27 फैकल्टी मिलने से पढ़ाई की राह हुई आसान
पिथौरागढ़। मेडिकल कॉलेज में 85 फैकल्टी की जरूरत है। तमाम प्रयासों के बाद मेडिकल कॉलेज को आखिरकार बाल रोग, महिला रोग, एनाटॉमी, पैथोलॉजी सहित अन्य विभागों में 27 फैकल्टी मिलने से पहले बैच की पढ़ाई की राह आसान हुई है। कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में और फैकल्टी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
11 से होंगे राज्य कोटे के प्रवेश, 26 से शुरू होंगी कक्षाएं
पिथौरागढ़। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक, 11 अक्तूबर से राज्य कोटे की सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी जो 25 तक चलेगी। 26 अक्तूबर को वह महत्वपूर्ण दिन होगा जब कक्षाएं शुरू होंगी और जिले में पहली बार कुशल डॉक्टर तैयार करने के लिए पढ़ाई शुरू होगी।

--------------
केंद्र कोटे की सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई है। बुधवार को तीन से चार विद्यार्थी प्रवेश के लिए पहुंचेंगे। जल्द प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। -डॉ. एके सिंह, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed