फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Problems of drinking water, housing and displacement laid

महिलाओं ने पेयजल, आवास, विस्थापन की समस्याओं पर की चर्चा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Problems of drinking water, housing and displacement laid
पिथौरागढ़ विकास भवन सभागार में बैठक के दौरान अपनी बात रखती महिलाएं। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। एक्शन एड के सहयोग से अर्पण संस्था ने धारचूला, डीडीहाट, कनालीछीना क्षेत्र की महिलाओं की बैठक ली। इसमें महिलाओं ने पेयजल, आवास, भूमि, विस्थापन के मामलों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन सभागार में मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) गोपाल गिरि गोस्वामी की अध्यक्षता में बैठक हुई। धारचूला के ग्राम देवल की पूजा देवी ने बताया उनके क्षेत्र के 60 परिवार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इनमें अनुसूचित जनजाति के आठ परिवार, अनुसूचित जाति के 52 परिवार शामिल हैं। नया बस्ती की रुकमा देवी ने बताया कि चल, मार्छा, सीपू विकासखंड धारचूला में 71 परिवार पेयजल की समस्या से परेशान हैं। किमखोला के वनराशि परिवारों की आवास की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया गया। नया बस्ती की महिलाओं ने 1971 की आपदा में विस्थापन के बाद परिवारों को भूमि नाम पर न किए जाने का मामला प्रमुखता से रखा।
विज्ञापन

राजी समुदाय के भवान सिंह ने कहा कि वन कानून 2006 के तहत मिले भूमि के पट्टों का राजस्व भूमि में हस्तांतरण किया जाए। इससे उन्हें अन्य सुविधाएं भी मिल सकें। धारचूला की कविता ने ग्राम किमखोला, गाणागांव, भक्तिरवा और चिफलतरा के वनराजी समुदाय के 81 परिवारों के जन्म प्रमाणपत्र बनाने में आ रही समस्या को रखा। डीडीओ गिरी ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत पेयजल कनेक्शन का काम किया जा रहा है। सभी लोगों को पानी दिया जाएगा। अन्य समस्याओं के समाधान को भी कार्य किया जाएगा। समस्याओं का प्रमुखता के आधार पर कार्य किया जाएगा। बैठक में पूजा, कंचन, सरस्वती देवी, कविता, बसंती, भवान सिंह, संस्था के खद्योत कुमार ओझा, धर्मेंद्र सिंह ग्वाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed