फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Priyanshu, Priyanka, Kevendra, Deepa get individual championship

प्रियांशु, प्रियंका, कवींद्र, दीपा को व्यक्तिगत चैंपियनशिप

Wed, 27 Sep 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 27 Sep 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Priyanshu, Priyanka, Kevendra, Deepa get individual championship
जिला स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

प्राथमिक स्तर की जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में विण विकासखंड के प्रियांशु लाखा और प्रियंका चंद 200, 400, 600 मीटर दौड़ में विजय हासिल कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती, जबकि प्राथमिक वर्ग में चैंपियन का ताज मुनस्यारी के कवींद्र कालाकोटी और दीपा को प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में मुनस्यारी विकासखंड ओवरऑल चैंपियन रहा।

विज्ञापन


सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर की दौड़ मुनस्यारी के पूरन ने जीती। सब जूनियर बालिका में गंगोलीहाट की कनक ने पहला स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर चक्का क्षेपण में गंगोलीहाट के निखिल ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका में विण की स्वाती पहले स्थान पर रहीं। 100 मीटर प्राथमिक वर्ग की दौड़ मुनस्यारी के कवींद्र ने जीती। प्रतियोगिता का समापन वरिष्ठ पंडित गिरीश जोशी ने किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


जिला खेल समन्वयक जितेंद्र सिंह वल्दिया ने प्रतियोगिता में सहयोग देने के लिए सभी का आभार जताया। ब्लॉक खेल समन्वयक देवेंद्र सिंह बिष्ट, चंद्रमोहन सिंह बिष्ट, चंद्र सिंह बृजवाल, वीरेंद्र कन्याल, गोकुल पंत, महेंद्र सिंह, आनंद सिंह, मनोज सिंह आदि ने प्रतियोगिता में सहयोग दिया। संचालन जिला सह समन्वयक निर्मल किशोर भट्ट, जेपी वर्मा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed