फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Priya I Satbani Sunhun Khun Pranpriya Kehi Risani for ...

सुनहुं प्रिया मैं कहुं सतबानी प्राणप्रिया केहि हेतु रिसानी...

Thu, 24 Nov 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 24 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Priya I Satbani Sunhun Khun Pranpriya Kehi Risani for ...
चामाचौड़ की रामलीला में राम वनगमन का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

चामाचौड़ा की रामलीला में राम वनवास का मंचन किया गया। कलाकारों ने कैकई और दशरथ संवाद की बेहतरीन प्रस्तुति दी।

विज्ञापन


राम विवाह के बाद राजतिलक की तैयारियों के बीच मंथरा के भड़काने पर रानी कैकई कोप भवन में जा बैठती है। कैकई के कोपभवन में बैठने की सूचना पर राजा दशरथ वहां पहुंचते हैं। कैकई से कहते हैं-सुनहुं प्रिया मैं कहुं सतबानी, प्राणप्रिया केहि हेतु रिसानी। कैकई कहती हैं-देहु प्रिया मोहे वह वरदाना, देन कहेहुं जो दुई वरदाना, प्रथम राज देहु भरत को, सकल सुमंगल राजसु पाई। राम जाय वन चौदह बरस को, वचन आपनो पूर्ण कराई। राजा दशरथ कैकई को समझाने का प्रयास करते हैं, लेकिन कैकई नहीं मानती। राजा दशरथ वरदान दे देते हैं।


इसके पश्चात भगवान राम का माता कौशल्या, सीता और लक्ष्मण के साथ संवाद होता है। मंत्री सुमंत राम, लक्ष्मण, सीता को सरयू नदी के किनारे पहुंचाते हैं। निषादराज गुह भगवान राम को नदी पार करा देते हैं। वक्ता मैनेजर लक्ष्मण सिंह रावल थे, जबकि हारमोनियम पर आनंद बल्लभ, तबले पर गोकुल प्रसाद संगत दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed