फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Private school principal beats child, case reaches police station

Pithoragarh News: निजी स्कूल प्रधानाचार्य ने बच्चे को पीटा, थाने पहुंचा मामला

Tue, 14 May 2024 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 14 May 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Private school principal beats child, case reaches police station
पिथौरागढ़। नगर के एक निजी स्कूल की प्रधानाचार्य ने कक्षा सातवीं के छात्र को पीट दिया। बच्चे के पीटने के बाद मामला थाने तक पहुंच गया। बच्चे के परिजनों ने प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर के एक स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा सातवीं के बच्चे के परिजन विद्यालय की प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि प्रधानाचार्य ने उनके बेटे को बुरी तरह पीटा है जिससे बच्चे को सुनने में दिक्कत हो रही है। प्रधानाचार्य ने उनके बेटे के गाल पर चार-पांच थप्पड़ मारे हैं। परिजनों के थाने पहुंचने के बाद विद्यालय प्रबंधन भी कोतवाली पहुंचा।
विज्ञापन

यहां उन्होंने पुलिस बताया कि बच्चे ने किसी दूसरे बच्चे को पीट दिया था जिसके बाद दोनों बच्चों को डराया गया और भविष्य में ऐसा नहीं करने के लिए समझाया गया। कोतवाल राजेश यादव का कहना है कि बुधवार को बच्चे का मेडिकल कराया जाएगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed