फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Priti Priyadarshini will be the first woman SP of Pithoragarh district

पिथौरागढ़ जिले की पहली महिला एसपी होंगी प्रीति प्रियदर्शनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Priti Priyadarshini will be the first woman SP of Pithoragarh district
प्रीति प्रियदर्शनी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु का हल्द्वानी स्थानांतरण हो गया है। आईपीएस प्रीति प्रियदर्शनी को बागेश्वर से पिथौरागढ़ स्थानांतरित किया गया है। प्रीति प्रियदर्शनी पिथौरागढ़ जिले की पहली महिला पुलिस अधीक्षक होंगी।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु को शनिवार को विदाई दी गई। लगभग एक वर्ष दस माह के कार्यकाल में एसपी राजगुरु ने नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया था। उन्होंने छापे कर करोड़ों की चरस, शराब और नेपाली सिगरेट जब्त की थी। पुलिस अधीक्षक के अभियान से नशे के धंधे में लिप्त तस्करों की कमर टूट गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने नशे की गिरफ्त में आ रहे युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए स्कूलों में भी जागरूकता अभियान चलाए थे। इसके अलावा यातायात व्यवस्था में सुधार पर भी एसपी राजगुरु का विशेष फोकस रहा था। स्थानांतरण होने पर शनिवार को उन्हें विदाई दी गई। विदाई समारोह में पुलिस उपाधीक्षक राजन सिंह रौतेला, कोतवाल ओपी शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बागेश्वर से स्थानांतरित होकर आ रहीं प्रीति प्रियदर्शनी पिथौरागढ़ जिले की पहली महिला एसपी होंगी। उनके सोमवार को कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed