फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Price Hick of Building Material in Pithauragarh

निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने से पेयजल निर्माण निगम के ठेकेदार परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Price Hick of Building Material in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में पेयजल निर्माण निगम के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देते जल निगम के ठेकेदार। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों के दाम बढ़ने से ठेकेदार भी परेशान हैं। उन्होंने पेयजल निर्माण निगम के एसई से जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत गठित अनुबंध के तहत उनकी विभागीय दरों को स्थानीय बाजार की तर्ज पर दरों को बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

ठेकेदारों ने एसई को बताया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत बन रहीं पेयजल योजनाओं का निर्माण कार्य बढ़ती महंगाई में करना मुश्किल हो गया है। लगातार रेत, बजरी, रोड़ी, सरिया, पाइप आदि जरूरी सामान के दाम बढ़कर आसमान पहुंच चुके हैं। पूर्व में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत जो अनुबंध हुए थे और जिनके कार्य हो रहे हैं उनकी विभागीय दरें वर्तमान स्थानीय बाजार की दर पर बढ़ाई जाएं। योजना में इस्तेमाल किए जाने वाले रेत, बजरी, सीमेंट, रोड़ी, सरिया पाइप और अन्य सामान की विभागीय दरों में 30 प्रतिशत की वृद्धि की जाए। उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर उत्तराखंड में भी रियायत देने की मांग की। उन्होंने योजना पर थर्ड पार्टी जांच के नाम पर रोकी जाने वाली 25 फीसदी राशि को पूर्व की भांति 10 प्रतिशत करने की मांग की। ठेकेदारों ने केंद्र सरकार के शासनादेश के अनुसार उत्तराखंड पेयजल निगम में 31 मार्च 2023 तक सिक्योरिटी तीन फीसदी करने और अनबैलेंस सिक्योरिटी पर भी छूट मांगी। उन्होंने निविदा के साथ दी जाने वाली प्रतिभूति पर अन्य राज्यों के समान पेयजल निगम में छूट प्रदान करने की मांग की है। इस मौके पर चंदन सिंह बिष्ट, होशियार सिंह भंडारी, देव सिंह चौहान, भास्कर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed