{"_id":"5c0fee1ebdec2241bf44a621","slug":"president-of-manoj-bhe-district-co-operative-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज बने जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोज बने जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में जिला सहकारी बैंक के नव निर्वाचित अध्यक्ष और प्रतिनिधियों का स्वागत करते भाजपाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर भाजपा के मनोज सामंत निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष के अलावा अन्य छह पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुए।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर मनोज सामंत ने एकमात्र नामांकन कराया। वीरेंद्र सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और नरेंद्र सिंह ने अनुमोदन किया। उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह भी निर्विरोध चुने गए। दिनेश सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जबकि मनोज सिंह सामंत ने अनुमोदन किया। इनके अलावा उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड हल्द्वानी के लिए निर्मला, राजेंद्र भट्ट, होशियार सिंह और देवेंद्र प्रताप सिंह प्रतिनिधि चुने गए। दीपक चुफाल को उत्तराखंड कोऑपरेटिव फेडरेशन देहरादून के लिए निर्विरोध प्रतिनिधि चुना गया।
विज्ञापन
अध्यक्ष और अन्य प्रतिनिधियों के निर्विरोध चुने जाने पर भाजपाइयों ने बैंक के बाहर जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। बाद में भाजपा कार्यालय में सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, जिला महामंत्री गिरीश जोशी, महिमन कन्याल, महेंद्र लुंठी, गणेश भंडारी, कृपाल वल्दिया, शुभम चंद, पंकज सौन, राजेंद्र भट्ट आदि थे।
विज्ञापन