{"_id":"67cf1d4a1c87b5f7f9031b41","slug":"preparations-underway-to-install-mobile-towers-on-houses-women-angry-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-125020-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: घरों के मास मोबाइल टावर लगाने की तैयारी, महिलाओं में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: घरों के मास मोबाइल टावर लगाने की तैयारी, महिलाओं में आक्रोश
Mon, 10 Mar 2025 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 10 Mar 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कासनी क्षेत्र की महिलाओं ने मोबाइल टावर का विरोध करते हुए इस पर रोक लगाने की मांग के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मोबाइल टावर लगाने के लिए उनके घरों की ओर जाने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इससे उन्हें आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
महिलाओं ने कहा कि पूर्व में उनके घरों से थोड़ा पहले ही छोटा मोबाइल टावर लगाया गया है। इसके रेडिएशन से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। अब यहां बड़ा मोबाइल टावर लगाने के लिए उनके घरों की ओर जाने वाले रास्ते को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। ऐसे में आवाजाही करने में दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। महिलाओं ने डीएम से मोबाइल टावर पर रोक लगाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जबरन टावर लगाया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगी। ज्ञापन देने वालों में हेमा देवी, जयंती देवी, मुन्नी देवी, कलावती देवी, हीरा देवी, हरुली देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं। संवाद