फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Preparations for Shiv Mahotsav in full swing, Hansraj Raghuvanshi will perform

गुंजी में गूंजेगा ‘मेरा भोला है भंडारी’

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Shiv Mahotsav in full swing, Hansraj Raghuvanshi will perform
Preparations for Shiv Mahotsav in full swing, Hansraj Raghuvanshi will perform
धारचूला(पिथौरागढ़)। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रशासन व्यास घाटी के 10500 फुट की ऊंचाई पर बसे गुंजी मनेला के व्यास ऋषि मंदिर के प्रांगण में दो दिनी शिव महोत्सव की तैयारी में जुटा है। शिव महोत्सव में हिमाचल के प्रसिद्ध शिव भजन गायक और मेरा भोला है भंडारी फेम हंसराज रघुवंशी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

गुंजी में 19 अक्तूबर से शुरू होने वाले महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महोत्सव में कुमाऊंनी, स्थानीय गायक अपनी प्रस्तुति देंगे। पालिका ने 20 शौचालय, आठ बाथरूम की व्यवस्था की है। शिव महोत्सव के समय स्वास्थ्य विभाग की दो मोबाइल वैन रहेंगी। इसके अलावा जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला और गुंजी में स्वास्थ्य शिविर के अलावा टीकाकरण टीम तैयार की गई है।
विज्ञापन

प्रशासन से निर्देश मिलने पर रं कल्याण संस्था पूजा पाठ, मंच सजावट, अतिथियों के स्वागत में पगड़ी पहनाना, शॉल ओढ़ाना, गांवों की झांकी, सांस्कृतिक, खेलकूद, कार्यक्रम के संचालन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी रं कल्याण संस्था के पदाधिकारी और वालिंटियर को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुंजी शिव महोत्सव स्थल में गुंजी सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल युवाओं की टीम के साथ प्रशासन के साथ व्यवस्था करने में लगी हैं। दो दिवसीय कार्यक्रम में जिला प्रशासन सांस्कृतिक घोड़सवारी, वॉलीबॉल, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, मोटर व साइकिल बाइकिंग, लोकल फैशन शो आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रशासन से खफा अनवाल समुदाय
धारचूला। अनवाल समुदाय अध्यक्ष गुमान बिष्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि एसडीएम की ओर से वाहन की व्यवस्था नहीं की गई है। जिस कारण वो अपने समुदाय की सांस्कृतिक टीम ले जाने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed