फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Preparations for Ramlila have begun

Pithoragarh News: रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू

Mon, 05 Oct 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 05 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Ramlila have begun
लोहाघाट (चंपावत)। चमदेवल क्षेत्र में रामलीला मंचन के लिए तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। रामलीला कमेटी ने कलाकारों की रिहर्सल शुरू कर दी गई है। कलाकार देर रात तक संवाद, अभिनय और मंचन की बारीकियों का अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

कलाकार अपने-अपने पात्रों के संवाद और अभिनय को बेहतर बनाने के लिए लगातार अभ्यास में जुटे हैं। वहीं, कमेटी के पदाधिकारी मंचन से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के संरक्षक मदन कलौनी और अध्यक्ष नरसिंह धौनी ने बताया कि अष्टमी नवरात्र से रामलीला का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामलीला को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। रिहर्सल के दौरान कलाकारों को उनके पात्रों के अनुरूप संवाद, अभिनय और मंच संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला की तैयारियों में राजू धौनी, चतुर सिंह, कुंदन पाटनी, रहीश पाटनी, राकेश सिंह धौनी, नाथ सिंह, गोविंद सिंह, भुवन सिंह, दरवान सिंह, खीमराज धौनी और गोविंद राम टम्टा समेत अन्य लोग जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed