फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pregnant women of Didihat are struggling with poor health facilities.

Pithoragarh News: बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं से जूझ रहीं डीडीहाट की गर्भवतियां

Sat, 22 Nov 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 22 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women of Didihat are struggling with poor health facilities.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डीडीहाट। संवाद 
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। राज्य के पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है। डीडीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन दो साल से धूल फांक रही है। वहीं गर्भवतियां जांच के लिए 50 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाने के लिए मजबूर हैं। यहां भी एक ही दिन में इनका अल्ट्रासाउंड होना संभव नहीं है। ऐसे में क्षेत्र की गर्भवतियां अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कई चक्कर काटने के लिए मजबूर होती हैं।
विज्ञापन

आंदोलन के बाद डीडीहाट सीएचसी में वर्ष 2022 में अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की गई। इस शुरुआती छह महीने तक जिला अस्पताल पिथौरागढ़ के रेडियोलॉजिस्ट ने रोस्टर के आधार पर माह में दो दिन स्थानीय स्तर पर अल्ट्रासाउंड किया इससे गर्भवतियों को काफी राहत मिली। धीरे-धीरे यह रोस्टर महीने में एक दिन और उसके बाद तीन माह में एक दिन पर आ गया। साल 2024 से रोस्टर पूरी तरह बंद हो गया और अल्ट्रासाउंड बंद हो गए।
विज्ञापन

तब से गर्भवतियां अल्ट्रासाउंड के लिए 50 किलोमीटर दूर महिला अस्पताल में सप्ताह में दो दिन लगने वाले शिविर में या जिला अस्पताल पहुंचने के लिए मजबूर हैं। इन अस्पतालों में भी भीड़ अधिक होने से अल्ट्रासाउंड के लिए गर्भवतियों को दो से तीन दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। इन हालात में गर्भवतियां बैरंग लौटने या होटलों, रिश्तेदारों के यहां ठहरने के लिए मजबूर हैं। सीएचसी में रोस्टर के हिसाब से अल्ट्रासाउंड न होने से क्षेत्र के लोगों खासकर महिलाओं में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलीं महिलाएं
लाखों की मशीन लगाने के बाद भी अल्ट्रासाउंड कराने के लिए डीडीहाट की गर्भवतियों को पिथौरागढ़ जाना पड़ रहा है। यह अत्यंत तकलीफदेह है। स्थानीय स्तर पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। - तुलसी कन्याल, डीडीहाट
लंबे आंदोलन के बाद सीएचसी में लगाई गई अल्ट्रासाउंड मशीन दो साल से कमरे में बंद है। यह पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था की असल हकीकत को बयां कर रही है। सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। - पुष्पा जोशी, डीडीहाट
पहाड़ पर स्वास्थ्य सुविधाएं दम तोड़ रही हैं इसकी मार गर्भवतियां और आम मरीज सह रहे हैं। डीडीहाट क्षेत्र की गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड के लिए 50 किमी दूर जिला मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कई बार बगैर अल्ट्रासाउंड के भी लौटना पड़ रहा है। - नंदी देवी, खेतार, डीडीहाट
पहाड़ के अस्पतालों में अब मरीज भी नहीं जाना चाहते हैं क्योंकि जांच के नाम पर इन अस्पतालों में कुछ भी सुविधा उपलब्ध नहीं है। डीडीहाट सीएचसी भी इन्हीं अस्पतालों में शामिल है। - भगवती वर्मा, डीडीहाट

कोट
सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध कराने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल रेडियोलाॅजिस्ट की कमी से यहां अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। रोस्टर के हिसाब से अल्ट्रासाउंड कराने का आग्रह उच्चाधिकारियों से किया गया है। - डाॅ. सरबरी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी, डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed