फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Prayers offered for happiness and prosperity after performing *Jalabhishek* at Shiva temples.

Pithoragarh News: शिवालयों में जलाभिषेक कर की सुख-समृद्धि की कामना

Mon, 03 Aug 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 03 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Prayers offered for happiness and prosperity after performing *Jalabhishek* at Shiva temples.
थल के पौरा​णिक बालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। 
पिथौरागढ़/अस्कोट । सावन के तीसरे सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

नगर के घंटाकरण, पांडे गांव, पुराना बाजार शिवालय के साथ ही नाकोट के गोकर्णेश्वर महादेव, सेरादेवल आदि जगहों पर भक्तों का तांता लगा रहा। महिलाओं ने मंदिरों में आज तो कैलाश में बोल रहा डमरू, नाच रहे भोले बाबा पायल पाजै घुंघरू, सदा शिव सर्व वरदाता दिगंबर हो तो ऐसा हो आदि भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। उधर अस्कोट के श्री मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पंडित नारायण दत्त पंत ने जलाभिषेक, रुद्री पाठ कर पूजा-अर्चना संपन्न कराई। दोपहर में यजमान कुंदन चंद एवं रूक्मिणी चंद के हाथों गणेश पूजन कर सुंदर कांड का पाठ कराया। मंदिर में आरती, प्रसाद वितरण के बाद भंडारा किया गया।
विज्ञापन

स्वयंभू बाल शिवलिंग में जलाभिषेक करने पहुंची महिलाएं
थल । पौराणिक बालेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार तड़के से ही भक्तों का आना शुरू हो गया। बड़ी संख्या में महिलाएं गर्भ गृह में स्थित स्वयंभू बाल शिवलिंग में जलाभिषेक करने पहुंची। महिलाओं ने शिवलिंग पर जल चढ़ाकर बेलपत्र से पूजा-अर्चना की। मान्यता के अनुसार सावन मास में जहां शिव लिंग में जल चढ़ाने से भगवान शिव मनचाहा फल देते हैं वहीं बेलपत्र की पूजा करने से वे अति प्रसन्न होते हैं। भक्तों ने बालेश्वर मंदिर की आधी परिक्रमा भी की। भक्तों ने हनुमान मंदिर, केदारशिला पूजन, गंगा पूजन, प्रेत शिला पूजन किया और भैरवनाथ मंदिर में खिचड़ी का भोग लगाया। महिलाओं ने कुल पुरोहितों से शांति पाठ भी कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव मंदिरों में बम-बम भोले की गूंज
चंपावत। सावन के सोमवार पर जिले के शिवालयों में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबे रहे। नगर स्थित बालेश्वर महादेव मंदिर में तड़के से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। विशेषकर महिला श्रद्धालुओं में पूजा-अर्चना को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने भगवान शिव का जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। वहीं, जिले के अन्य प्रमुख शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed