{"_id":"5a846cc74f1c1b1d368ba426","slug":"pramod-kanyal-gets-sena-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोद कन्याल को सेना पदक मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोद कन्याल को सेना पदक मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
हवलदार प्रमोद कन्याल को सेना पदक प्रदान करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में पिछले वर्ष आतंकवादियों से सीधी टक्कर लेकर एक आतंकी को मारने वाले डीडीहाट के भनड़ा गांव निवासी हवलदार प्रमोद कुमार कन्याल को सेना पदक से नवाजा गया है। प्रमोद आतंकवादियों से हुई इस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 14 फरवरी को हुए एक कार्यक्रम में प्रमोद कुमार कन्याल को सेना के उच्चाधिकारी ने सेना पदक प्रदान किया। श्रीनगर से फोन पर प्रमोद ने अमर उजाला को बताया कि दस जनवरी 2017 को कश्मीर घाटी के हाइजन नामक स्थान पर दो आतंकवादियों से उनकी मुठभेड़ हो गई थी। उस समय वह 13 राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे। एक घंटे तक चली मुठभेड़ में हवलदार प्रमोद कन्याल ने एक आतंकी को मार गिराया था। दूसरे आतंकी को भी प्रमोद ने अपना निशाना बना दिया था, लेकिन आतंकी की ओर से की जवाबी फायरिंग में एक गोली प्रमोद के पेट में लग गई।
विज्ञापन
प्रमोद को गंभीर हालत में श्रीनगर के सेना अस्पताल में भर्ती किया गया। दो महीने तक अस्पताल में रहने के बाद अब प्रमोद स्वस्थ हैं। प्रमोद को सेना पदक मिलने पर उनके गांव भनड़ा और डीडीहाट नगर में खुशी का माहौल है। प्रमोद वर्तमान में द्वितीय कुमाऊं रेजीमेंट में कोलकाता में तैनात हैं।
विज्ञापन