{"_id":"5957d7c44f1c1b59448b4948","slug":"pradhan-s-performance-against-cuts-in-state-finance","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य वित्त में कटौती के खिलाफ प्रधानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य वित्त में कटौती के खिलाफ प्रधानों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
राज्य वित्त मद में कटौती के खिलाफ प्रदर्शन करते पिथौरागढ़ के प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधानों ने राज्य वित्त मद में कटौती को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रधानों ने कटौती बंद न करने पर तीन जुलाई को विकासखंड कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सुवाकोट के प्रधान राकेश कुमार के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे प्रधानों ने राज्य वित्त मद में कटौती को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रधानों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि राज्य सरकार ने राज्य वित्त मद में 60 प्रतिशत की कटौती कर दी है। इस कारण ग्राम पंचायतों को पर्याप्त बजट नहीं मिल पा रहा है। बजट की कमी से ग्राम पंचायतों में कार्य प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी से प्रकरण को शासन के सामने रखने की अपील की। कहा कि यदि दो जुलाई तक सरकार राज्य वित्त में कटौती का फैसला वापस नहीं लेती है तो तीन जुलाई को ग्राम प्रधान विकासखंड कार्यालय विण में तालाबंदी करेंगे और सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ देंगे। साथ ही सामूहिक इस्तीफा देने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में छेड़ा के प्रधान त्रिलोक सिंह, धारीजोशी की प्रधान हेमा देवी, तोलीफगाली की प्रधान गीता देवी, डुंगरा की प्रधान रेखा देवी, चैंसर की प्रधान मीना खत्री, पाली के प्रधान दिनेश बसेड़ा, डुंगरी रावल की प्रधान गीता देवी, मझेड़ा की प्रधान नीलम जोशी, सिंचौड़ा की प्रधान जानकी देवी, छानापांडे के प्रधान हरीश पांडे आदि शामिल थे।
विज्ञापन