फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Power failure in Muwani and Jhulaghat, eight thousand people troubled

Pithoragarh News: मुवानी और झूलाघाट में बिजली गुल, आठ हजार लोग परेशान

Fri, 23 May 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 23 May 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Power failure in Muwani and Jhulaghat, eight thousand people troubled
मुवानी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मुवानी कस्बे और झूलाघाट के रणवा, अमतड़ी में कई दिनों से बिजली गुल रहने से क्षेत्र की आठ हजार की आबादी परेशान है। लोगों को मोमबत्ती के सहारे घरों को रोशन करना पड़ रहा है। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मुवानी में बीते बृहस्पतिवार को बिजली गुल हो गई। क्षेत्र की छह हजार की आबादी पूरे दिन बिजली का इंतजार करती रही लेकिन लोगों को निराश होना पड़ा। दूसरे दिन शुक्रवार को भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली आपूर्ति ठप रहने से कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। चार्ज न होने से मोबाइल फोन से लोग बातचीत नहीं कर पा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने यूपीसीएल के अधिकारियों को बुंगाछीना फीडर से लाइन जोड़कर बिजली आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, झूलाघाट के रणवा और अमतड़ी में बीते एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। ऐसे में इन गांवों की दो हजार की आबादी मोमबत्ती से घरों को रोशन करने के लिए मजबूर है। घाटी वाला इलाका होने से यहां गर्मी ज्यादा है। बिजली न होने से कूलर, पंखे शोपीस बने हैं और लोग गर्मी से बेहाल हैं। चार्जिंग सुविधा न होने से मोबाइल फोन बंद हो गए हैं और इन गांवों का शेष दुनिया से संचार संपर्क पूरी तरह कट गया है। क्षेत्र के लोगों ने जल्द बिजली आपूर्ति सुचारू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed