{"_id":"6ac3e0672225219f860aa42a","slug":"poultry-mother-plant-to-be-set-up-at-digalichaud-pithoragarh-news-c-229-1-alm1014-145227-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दिगालीचौड़ में बनेगा पोल्ट्री मदर प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दिगालीचौड़ में बनेगा पोल्ट्री मदर प्लांट
Mon, 05 Oct 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। सीमांत ग्राम पंचायत दिगालीचौड़ में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 19 लाख रुपये की लागत से पोल्ट्री मदर प्लांट का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत स्वीकृत इस योजना के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पशुपालन विभाग के अनुसार, निर्माण कार्य छह माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मदर प्लांट में ग्रामीण महिलाओं को मुर्गी पालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही चूजों की शुरुआती हफ्तों में देखभाल, टीकाकरण और सुरक्षित पालन-पोषण की व्यवस्था होगी जिससे स्थानीय महिलाओं की आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।
-- -- -
मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत लोहाघाट विकासखंड की ग्राम पंचायत दिगालीचौड़ में 19 लाख रुपये की लागत से पोल्ट्री मदर प्लांट का निर्माण किया जाना है। वर्तमान में टेंडर प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -गिरजेश्वर तिवारी, सहायक अभियंता, ग्रामीण निर्माण विभाग, चंपावत