फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Postal workers will be motivated to hoist the flag

Pithoragarh News: डाक कर्मी झंडा फहराने के लिए करेंगे प्रेरित

Tue, 08 Aug 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 08 Aug 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Postal workers will be motivated to hoist the flag
पिथौरागढ़ के प्रधान डाकघर से झंडा खरीदतीं महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिथौरागढ़। आजादी के अमृत महोत्सव- दो के अवसर पर तिरंगा अभियान के अंतर्गत डाक विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पिथौरागढ़ मंडल के सहायक अधीक्षक प्रकाश राम ने बताया कि डाक विभाग के कर्मी लोगों के घर-घर जाकर उनको घर पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित करेंगे।
प्रधान डाकघर में झंडा बिक्री के लिए स्टॉल भी लगाकर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। इसमें लोग आकर सेल्फी खींच सकते हैं। उन्होंने बताया कि डाकघर के माध्यम से इस वर्ष भी झंडे की बिक्री की जा रही है। एक झंडे की कीमत 25 रुपये रखी गई है। बताया कि सोमवार तक पूरे मंडल में 450 झंडों की बिक्री की जा चुकी है। व्यवसाय विकास प्रबंधक मुकेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार मंडल में 40 से 50,000 झंडों की आपूर्ति होनी है। यह झंडे मंडल के 403 डाकघरों में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। उन्होंने जनता से अपने नजदीकी डाकघर से झंडे खरीदकर देशहित में सहयोग करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


हिमवीरों ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया

लोहाघाट (चंपावत)। छमनियाचौड़ स्थित 36वीं वाहिनी आईटीबीपी में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हिमवीर जवानों और अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपने घरों पर राष्ट्र ध्वज फहराने की अपील की। हिमवीर जवानों को मेरी माटी मेरा देश आधारित थीम के तहत पंच प्रण प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed