फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Positive news in district.

Pithoragarh News: प्रेमा ने आर्थिकी को मजबूत करने के लिए स्थापित किया लघु डेयरी व्यवसाय

Fri, 20 Jun 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 20 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Positive news in district.
पिथौरागढ़। बिण विकासखंड के बालाकोट निवासी प्रेमा पशुपालन और डेयरी व्यवसाय से अपनी आर्थिकी को मजबूत कर रही हैं। सद्भभावना स्वयं सहायता समूह की सदस्य और महादेव आजीविका स्वायत्त सहकारिता बलाकोट से जुड़ी प्रेमा सालाना 1.20 लाख रुपये की आय अर्जित कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रेमा ने ग्रामोत्थान से 75 हजार रुपये की सहायता राशि और 1.81 लाख रुपये बैंक से ऋण लिया। उन्होंने अपना डेयरी व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए दो गायों को क्रय किया। शुरूआत में उन्हें डेयरी व्यवसाय में काफी दिक्कतें आईं।
विज्ञापन

प्रेमा ने हार नहीं मानी और अपने कठिन परिश्रम से व्यवसाय को चलाया। वह प्रतिदिन सुबह गायों की देखभाल, दूध निकालकर बाजार में दूध की बिक्री करती थीं। शुरूआत में उनको कम कीमत पर दूध की बिक्री करनी पड़ती थी लेकिन धीरे-धीरे अपने व्यवसाय को बाजार में सफल बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमा अब डेयरी व्यवसाय से प्रतिमाह लगभग नौ से दस हजार रुपये की आमदनी कर रही हैं। उन्होंने स्वयं का लघु डेयरी व्यवसाय चलाकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed