फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   positive news in district.

Pithoragarh News: मदकोट रूट पर सप्ताह में केवल दो तीन दिन संचालित हो रही बस सेवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
positive news in district.
पिथौरागढ़। मदकोट रूट पर संचालित पिथौरागढ़ डिपो की बस सप्ताह में केवल दो या तीन दिन ही संचालित हो रही है। इससे लोगाें को टैक्सियों में महंगा किराया देकर आवाजाही करनी पड़ रही है। लोगों ने गोरीछाल वासियों के लिए बस सेवा का नियमित संचालन करने की मांग की है।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम की पिथौरागढ़ डिपो से 15 वर्ष पहले तक बंगापानी-मदकोट रूट पर चार बसों का संचालन होता था। तब क्षेत्र के लोग इन बसों के सहारे जिला मुख्यालय आसानी से आवाजाही करते थे।
विज्ञापन

हाल के वर्षों में इस रूट पर बस सेवा लड़खड़ाने लगी और एक-एक कर बसों का संचालन बंद हो गया। लोगों की लगातार मांग के बाद कुछ समय पहले पिथौरागढ़-मदकोट रूट पर सीधी बस सेवा का संचालन शुरू हुआ था। पिछले कुछ दिनों से यह बस सप्ताह में केवल दो या तीन दिन ही मदकोट पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अन्य दिनों लोगों को अधिक किराया देकर टैक्सी से सफर करना पड़ रहा है।
इसके अलावा सरकार की ओर से संचालित मुफ्त यात्रा का लाभ बुजुर्गों को भी नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के करन सिंह, कैलाश, महेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने कहा कि बस सेवा न होने से टैक्सी संचालक महज तीन से पांच किमी का किराया 20 से 30 रुपये ले रहे हैं। अन्य विकल्प नहीं होने से मनमाना किराया चुकाना उनकी मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed