फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   positive news in district.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के पहले पिंक टॉयलेट का लोकार्पण

Fri, 11 Apr 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 11 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
positive news in district.
पिथौरागढ़। नगर निगम की ओर से सिल्थाम-भाटकोट तिराहे पर बनाए गए पहले आधुनिक पिंक टॉयलेट का लोकार्पण मेयर कल्पना देवलाल और डीएम विनोद गोस्वामी ने किया।
विज्ञापन

मेयर कल्पना ने बताया कि पिंक टॉयलेट में महिलाओं के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध है जो नगर में पहले कहीं और नहीं थी। इसमें साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। टॉयलेट में सेनेटरी नेपकिन मशीन लगाई गई है। साथ ही एक कक्ष में बच्चों के लिए स्तनपान की सुविधा भी है।
मेयर ने बताया कि यह स्थान विद्यालय, टैक्सी स्टैंड, अस्पताल मार्ग होने के चलते महिलाएं और बालिकाएं बड़ी संख्या में यहां से गुजरती हैं। उनके लिए अलग से कोई शौचालय नहीं होने से उन्हें दिक्कतें होती हैं। अब हाईटेक पिंक शौचालय खुल जाने के बाद महिलाओं को सुरक्षित स्थान मिल गया है।
विज्ञापन

बताया कि महिलाओं की आवश्यकताओं को देखते हुए नगर में पांच स्थानों को पिंक टॉयलेट बनाने के लिए चयनित किया गया है। इनका निर्माण भी शीघ्र किया जाएगा।
इस मौके पर दायित्वधारी गणेश भंडारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी, मनोज सामंत, कोमल मेहता, राकेश देवलाल, पार्षद पुष्पा उप्रेती, कृष्णा वर्मा, पवन पाटनी, पार्षद और नगर निगम के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed