फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   positive news in district.

Pithoragarh News: हल्द्वानी से मुनस्यारी के लिए शुरू हुई केमू बस सेवा

Fri, 28 Feb 2025 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 28 Feb 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
positive news in district.
पिथौरागढ़। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कुमाऊं मोटर्स आनर्स यूनियन (केमू) ने हल्द्वानी से हिमनगरी मुनस्यारी के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। इस सफर का टिकट 640 रुपया रखा गया है। इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन

एक दशक पूर्व तक हल्द्वानी से मुनस्यारी के लिए केमू की सीधी बस सेवा संचालित होती थी। बाद में यह सेवा बंद हो गई। इसके चलते लोग अधिक किराये पर टैक्सी से यात्रा करने को विवश हो गए। केमू पिथौरागढ़ के इंचार्ज अशोक चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार से इस सेवा का संचालन किया गया है। यह बस हल्द्वानी से सुबह पांच बजे वाया सेराघाट, बेड़ीनाग, थल, नाचनी होते हुए मुनस्यारी के लिए रवाना होगी। शाम को बस मुनस्यारी पहुंचने के बाद अगले दिन सुबह पांच बजे हल्द्वानी के लिए चलेगी।
विज्ञापन

इस सेवा के संचालित होने से मुनस्यारी से सुबह नाचनी, थल, बेड़ीनाग, गणाईगंगोली, सेराघाट से अल्मोड़ा, हल्द्वानी जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। चौहान ने बताया कि पिथौरागढ़ से ग्वालदम, रामनगर, हल्द्वानी, गंगोलीहाट आदि जगहों के लिए अभी छह बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर मुनस्यारी के सामाजिक कार्यकर्ता श्रीराम सिंह धर्मशक्तू, जगत मर्तोलिया, इंद्रा देवी, विक्रम सिंह पांगती आदि ने कहा कि बस सेवा का लाभ स्थानीय जनता को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed