फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Polythene collected from merchants to eight thousand

पॉलिथीन रखने पर व्यापारियों से वसूले आठ हजार

Thu, 09 Mar 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग Updated Thu, 09 Mar 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Polythene collected from merchants to eight thousand
बेड़ीनाग में दुकानों की चेकिंग करते नगर पंचायत के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

हाइकोर्ट के आदेश के अनुपालन में नगर पंचायत ने यहां भी पॉलिथीन और थर्माकोल से बनी सामग्री की धरपकड़ शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को आठ दुकानों में चेकिंग के दौरान पॉलिथीन और थर्माकोल से बनी सामग्री मिली। सभी दुकानदारों से एक-एक हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया।

विज्ञापन


नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी हरिचरण सिंह ने बताया कि सभी दुकानों की चेकिंग की गई। आठ दुकानों में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पॉलिथीन की थैलियां और थर्माकोल से बनी सामग्री बरामद हुई। इसका कुल वजन करीब दो किलो होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की सामग्री रखने वाले व्यापारियों से जुर्माना इसलिए वसूला गया, ताकि वह दोबारा यह सामग्री नहीं रखें। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यापारी के यहां फिर से सामग्री पकड़ में आती है तो उस पर जुर्माने के साथ साथ वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


एसडीएम ने नगर पंचायत के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि बेड़ीनाग नगर में पॉलिथीन और थर्माकोल का प्रचलन पूरी तरह बंद किया जाए। नगर पंचायत ने बृहस्पतिवार की कार्रवाई की जानकारी जिलाधिकारी और एसडीएम को भी दे दी है। बताया गया कि कुछ व्यापारियों ने अपने गोदाम में रखी पॉलिथीन की थैलियों और थर्माकोल की सामग्री को खुद ही हटाना शुरू कर दिया है। इधर, जिले के अन्य नगरों और कस्बों में भी पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी चल रही है। पता चला है कि ग्रामीण कस्बों में अब भी पॉलिथीन की थैलियों का प्रयोग हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed