फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Polytechnic College opened the facility on

पॉलीटेक्निक कॉलेज तो खोले पर सुविधा नहीं

Sun, 29 Jan 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 29 Jan 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic College opened the facility on
गणाईगंगोली का पालीटेक्निक कालेज - फोटो : अमर उजाला

युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा का लाभ देने के लिए जिले में जितने भी राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज खोले गए हैं, उनमें सुविधाओं की काफी कमी है। हालांकि इनमें चयन के लिए पूरी प्रक्रिया को नियमानुसार ही संपन्न कराया जाता है, लेकिन प्रवेश लेने के बाद युवा ठगा सा महसूस करते हैं। कुछ कॉलेज यहां पहले से चल रहे हैं, उनमें भी व्यवस्थाएं ठीक नहीं हैं। नए कॉलेजों के हाल इतने खराब हैं कि युवाओं को प्रवेश लेने के बाद पढ़ाई, प्रैक्टिकल, परीक्षा के लिए अन्य कॉलेजों में जाना पड़ता है।

विज्ञापन


जिले में गणाईगंगोली, कनालीछीना, मूनाकोट, बरम, बांसबगड़ और बांस में संचालित हो रहे पॉलीटेक्निक कॉलेजों में न तो शिक्षण स्टाफ है और न प्रैक्टिकल की कोई सुविधा है। बरम के विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल के लिए लोहाघाट जाना पड़ता है। बांसबगड़ के विद्यार्थियों को गणाईगंगोली भेजा जाता है। मूनाकोट का कॉलेज तो कई वर्षों तक लोहाघाट में संचालित होता रहा।
विज्ञापन


नए खुले बरम, बांसबगड़ और बांस के पॉलीटेक्निक कॉलेजों को जीआईसी के भवनों में चलाया जा रहा है। जिले के सबसे पुराने गणाईगंगोली पॉलीटेक्निक कॉलेज में सिर्फ दो ट्रेड चलते हैं। मेकेनिकल ट्रेड में पढ़ाने वाले शिक्षक ही नहीं हैं। कॉलेज में 170 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। उनको हमेशा परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस कॉलेज में सिर्फ आईटी ट्रेड में ही सही से पढ़ाई हो पाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई के हालत भी खस्ता
जिले में जितने भी आईटीआई खुले हैं, उनमें भी व्यवस्था ठीक नहीं है। अस्कोट के सबसे पुराने आईटीआई में आज भी कई ट्रेडों में शिक्षकों की कमी है। पिथौरागढ़, गुरना, मुनस्यारी में भी आईटीआई तो खोले गए हैं, लेकिन उनमें भी पढ़ाई सही से नहीं हो पा रहा है। व्यावसायिक शिक्षा वाले संस्थानों की यहां जरूरत तो बहुत है, लेकिन सरकार ने इन संस्थानों को खोलने के बाद किसी तरह की सुविधा नहीं दी।


शिक्षा के लिए बाहरी शहरों में जाने की मजबूरी
जिले में व्यावसायिक शिक्षा का कोई माहौल नहीं बन पाया है। आज भी जिले के नौजवानों को व्यावसायिक शिक्षा के कोर्स के लिए देहरादून, दिल्ली की दौड़ लगानी पड़ती है, जबकि पॉलीटेक्निक कॉलेज और आईटीआई खोलते समय यही कहा गया था कि व्यावसायिक शिक्षा के लिए अब बाहरी शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed