फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Polling parties will help in delivering security

पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने में सुरक्षाबलों की मदद लेंगे

Sat, 21 Jan 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 21 Jan 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Polling parties will help in delivering security
पिथौरागढ़ में आईटीबीपी और एसएसबी के अफसरों के साथ बैठक करते डीएम - फोटो : अमर उजाला

जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने धारचूला विधानसभा क्षेत्र के बर्फबारी वाले मतदान केंद्रों को जाने वाली पोलिंग पार्टियों की मदद के लिए आईटीबीपी और एसएसबी से मदद मांगी है। बताया गया कि 31 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां पर बर्फबारी की संभावना रहती है।

विज्ञापन


शनिवार को एसएसबी और आईटीबीपी के अधिकारियों के साथ बैठक में डा. सिन्हा ने कहा कि दूरस्थ इलाकों की पोलिंग पार्टी दो या तीन दिन पहले रवाना होगी। इन मतदान केंद्रों में 248 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। बर्फबारी के कारण रास्ता बंद होने की दशा में इन कर्मचारियों की मदद के लिए अर्धसैनिक बलों के जवान उपलब्ध रहेंगे। जवान रेस्क्यू भी करेंगे और जरूरत पड़ने पर कर्मचारियों को सामग्री भी उपलब्ध कराएंगे। आईटीबीपी 36वीं वाहिनी के कमांडेंट आनंद सिंह यर्सो ने आश्वस्त किया कि 100 कर्मचारियों के लिए स्लीपिंग बैग की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


आईटीबीपी 14वीं और सातवीं वाहिनी के अधिकारियों ने कहा कि किसी भी कर्मचारी को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय जोशी, सीडीओ आशीष चौहान, एडीएम मोहम्मद नासिर, आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट मनीष कुमार, बांके बिहारी, सीओ हिमांशु साह, सहायक राज्य रेडियो अधिकारी बीबी तिवारी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed