{"_id":"61ec571677c80c4b94188586","slug":"politics-in-gangolihat-pithoragarh-news-hld4517009139","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोलीहाट में भाजपा का उम्मीदवार होने के बाद भी कार्यकर्ताओं में असंतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोलीहाट में भाजपा का उम्मीदवार होने के बाद भी कार्यकर्ताओं में असंतोष
विज्ञापन
गंगोलीहाट में विधायक मीना गंगोला, जिलाध्यक्ष और अन्य विक्टरी निशान दिखाते हुए। संवाद न्यूज एजें
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक का टिकट काटने से उनके समर्थक काफी नाराज हैं। हालांकि विधायक मीना गंगोला ने कहा है कि उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझा दिया है और वह भाजपा के लिए ही काम करेंगी।
राज्य से आए पर्यवेक्षकों ने जिला, मंडल स्तर के साथ ही आम कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। इसमें क्षेत्र के अधिकतर लोगों ने विधायक मीना गंगोला का टिकट कटने पर असंतोष जताया। वहीं धारचूला में भी इस रायशुमारी के बाद स्वामी वीरेंद्रानंद के स्थान पर ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी को टिकट दिया गया लेकिन धारचूला के मुकाबले गंगोलीहाट में टिकट काटने से विधायक के समर्थकों में अधिक नाराजगी है।
ऐसे में कार्यकर्ता आलाकमान से उनको वापस टिकट देने की मांग कर रहे हैं। इन हालात में भाजपा प्रत्याशी फकीर राम के लिए विधायक और उनके नाराज समर्थकों का समर्थन जुटाना चुनौती बनता लग रहा था लेकिन विधायक के इस मसले पर चुप्पी तोड़ देने से भाजपा पदाधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विधायक मीना गंगोला ने कहा कि वह पार्टी के साथ हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी को उनका टिकट नहीं काटना चाहिए था लेकिन अगर फैसला हुआ है, तो कोई बात नहीं, फिर भी वह पार्टी के साथ हैं।
विधायक ने कहा कि नाराज कार्यकर्ताओं को मनाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वल्दिया और जिला महामंत्री बसंत जोशी ने शनिवार को गंगोलीहाट पहुंचकर विधायक मीना गंगोला से वार्ता की। उन्होंने कहा कि पार्टी का फैसला सर्वोपरि है। समर्थकों और करीबी कार्यकर्ताओं की नाराजगी के सवाल पर गंगोला ने कहा कि वह उन्हें मनाएंगी और मिलकर भाजपा उम्मीदवार फकीर राम के लिए प्रचार करेंगी।
भाजपा ने मुझे बहुत सम्मान दिया है। इसलिए मैंने कार्यकर्ताओं को समझा दिया है। कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने के लिए कार्यकर्ताओं से बात कर ली है। मैं भाजपा में हूं और भाजपा में ही रहूंगी। भाजपा के लिए काम करूंगी।
- मीना गंगोला, विधायक, गंगोलीहाट।
कांग्रेस में भी हो सकती है नाराजगी
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट विधानसभा से कांग्रेस के लिए सात उम्मीदवारों ने दावा किया है। यहां पूर्व विधायक नारायण राम आर्य और खजान गुड्डुू सबसे प्रबल दावेदारों में माने जा रहे हैं। अब आलाकमान के फैसले पर सबकी नजर टिकी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के अनुसार आलाकमान जो भी फैसला लेगा, उसे पार्टी हित में सभी को स्वीकार करना चाहिए। सबसे पहले संगठन है।
निष्कासित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लेना-देना नहीं
धारचूला (पिथौरागढ़)। भाजपा के जौलजीबी मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राणा ने बताया कि पहले से निष्कासित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के पंचायती चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पहले ही पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। ऐसे लोगों का पार्टी से कोई संबंध नहीं है।