फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Political Stant of BJP

भाजपा का राज्य में बिजली मुफ्त करना चुनावी स्टंट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Political Stant of BJP
पिथौरागढ़। कांग्रेस ने राज्य सरकार के लोगों को सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने संबंधी एलान को चुनावी स्टंट बताया। कांग्रेस ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में सरकार कुछ नहीं कर पाई। अब चुनाव करीब आते ही डबल इंजन सरकार नए-नए पैतरे आजमा रही है। इस दौरान कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस कार्यालय तिलढुकरी में बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जिला प्रभारी संयोगिता सिंह और सोशल मीडिया प्रभारी गौरव भविस्कर ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि सौ यूनिट बिजली ही मुफ्त क्यों दी। राज्य में प्रत्येक उपभोक्ता को 250 यूनिट बिजली मुफ्त दे सरकार। राज्य में साढ़े चार साल में लोगों को रोजगार नहीं दे सके।
विज्ञापन

अब अचानक 22 हजार चुनावी नियुक्तियां निकालीं हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने महंगाई चरम पर पहुंचा दी है। उत्तराखंड में आए दिन भाजपा सरकार के विधायकों पर महिलाओं से उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं। आस्था के केंद्र कुंभ के नाम पर हरिद्वार में कोविड जांच घोटाला किया गया। डबल इंजन सरकार से राज्य का हर वर्ग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस का आना तय है। उन्होंने कहा इस बार कांग्रेस फ्रंट फुट में आकर लड़ाई लड़ने को तैयार है। सात माह से पहले संगठन गतिविधियों में तेजी लाने और कार्यकर्ताओं की बात जानने के साथ ही संगठन की कमजोरियों को कम करने के लिए कार्य किया जा रहा है।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष मयूख महर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, महिला अध्यक्ष पदमा बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, आईटी अध्यक्ष त्रिभुवन चुफाल, वरिष्ठ नेत्री रेवती जोशी, अंजू लुंठी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed