{"_id":"61ed9c01dbd3dc3ca626dd32","slug":"political-party-changed-in-didihat-pithoragarh-news-hld451780364","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी के जिला सहसंयोजक और भाजयुमो के जिला महामंत्री कांग्रेस में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी के जिला सहसंयोजक और भाजयुमो के जिला महामंत्री कांग्रेस में शामिल
विज्ञापन
डीडीहाट में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते कांग्रेस जिलाध्यक?
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। भाजयुमो के जिला महामंत्री और एबीवीपी के जिला सहसंयोजक ने भाजपा से नाता तोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
कांग्रेस नेता लवि कफलिया के प्रयासों से एबीवीपी के जिला सहसंयोजक पंकज खड़ायत और भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री व नगर पालिका के पूर्व सभासद भूपेश टम्टा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
दोनों को कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश द्विवेदी, जगत मर्तोलिया और विधायक प्रत्याशी प्रदीप पाल ने माला पहनाकर कांग्रेस में शामिल करवाया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार डीडीहाट आए जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया का भी कांग्रेस कार्यालय में स्वागत किया गया। पूर्व सभासद भूपेश टम्टा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनकी सरकार ने अनुसूचित जाति के लोगों के लिए कभी कोई कार्य नहीं किए। इससे खिन्न होकर उन्होंने भाजपा से नाता तोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।
वहीं एबीवीपी के जिला सहसंयोजक पंकज खड़ायत ने कहा कि स्थानीय विधायक ने कभी भी महाविद्यालयों के उत्थान के लिए कोई कार्य नहीं किया। युवाओं को रोजगार देने में भी भाजपा की सरकार नाकाम साबित हुई। इस दौरान पूर्व सैनिक गोविंद सिंह बोरा, पंकज बोरा सहित दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।