फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Political parties should cooperate in conducting elections peacefully: DM

शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने में सहयोग करें राजनीतिक दल : डीएम

Mon, 18 Mar 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 18 Mar 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Political parties should cooperate in conducting elections peacefully: DM
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

पिथौरागढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी रीना जोशी ने जिला कार्यालय सभागार में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने राजनीतिक दलों से आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की में सहयोग की अपील की।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के नामांकन, घोषणा पत्र के लिए आयोग की गाइडलाइन, दिशा निर्देश और विभिन्न प्रकार की अनुमतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग निर्वाचन अवधि के दौरान नाम निर्देशन दायर करने और अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इस दिशा में सुविधा वेब एप्लीकेशन के माध्यम से नाम-निर्देशन और अनुमति ऑनलाइन दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मीडिया सर्टिफिकेशन और मॉनीटरिंग समिति से ली जाने वाली अनुमति के संबंध में nainitalmcmc2024@gmail.com पर आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने राजनीतिक दलों से उनके स्टार प्रचारकों की रैलियों, रोड-शो और अन्य आयोजनों के लिए व्यय के प्रावधान संबंधी जानकारी भी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed