{"_id":"62bde63bc8fbc7444e59ca18","slug":"political-news-pithoragarh-news-hld4675885152","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 दिन पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि की ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 दिन पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि की ट्रांसफर
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में विधायक, डीएम और जिपं अध्यक्ष लाभार्थी को चेक और चाबी सौंपते हुए। संवाद न्यूज एजेंस?
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/मूनाकोट/डीडीहाट। राज्य सरकार के 100 दिन पूर्ण पर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के 600 लाभार्थियों को चाबी सौंपी गई। बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल में कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण हुआ। मुख्य अतिथि विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, डीएम डॉ. आशीष चौहान और सीडीओ अनुराधा पाल ने आठ ब्लाकों में लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी सौंपी। 600 लाभार्थियों को पांच-पांच हजार रुपये की कुल 30 लाख की राशि रसोई की सामग्री आदि खरीदने के लिए बैंक खातों में भेजी गई। वहां पीडी डीआरडीए आशीष पुनेठा, आजीविका के कुलदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे।
मूनाकोट में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को चेक दिए गए। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश चंद, गेहराज पांडे आदि शामिल रहे। डीडीहाट में राज्य सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर विकासखंड में ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष महेश कन्याल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख बबीता चुफाल ने लाभार्थियों को योजना के चेक दिए। वहां बीडीओ विनोद राम टम्टा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र चुफाल, शौर्य चुफाल आदि शामिल रहे।
100 दिन पूर्ण होने पर हुए कार्यक्रम
पिथौरागढ़। भाजपा जिला कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष कृपाल वल्दिया की अध्यक्षता में सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कार्यक्रम किया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार विकास कार्यों से हर वर्ग का विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना होगा। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। कार्यक्रम में प्रो. जीत सिंह ज्याला, उमा पांडेय, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, इंद्र सिंह लुंठी, महेश पाठक, सुभाष जोशी, वीरेंद्र शाह, कमल पुनेड़ा, गजेंद्र राणा, रविंद्र बसेड़ा, विप्लव साह हनी, गिरीश जोशी, कवींद्र साह, पीसी जोशी, रविंद्र जंग, राम सिंह बिष्ट, दीपक चंद, बबीता पुनेठा आदि शामिल रहे। संवाद