Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Union Minister JP Nadda reached Adi Kailash and congratulated the soldiers for success of Operation Sindoor

Pithoragarh News: आदि कैलाश पहुंचे नड्डा, जवानों से बोले- देश के सुरक्षा प्रहरी

Mon, 19 May 2025 01:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 19 May 2025 01:51 PM IST
सार

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने व्यास घाटी स्थित पवित्र आदि कैलाश के दर्शन किए। जेपी नड्डा ने कहा कि देश वीर जवानों के त्याग और बलिदान का सम्मान करता है और उनकी कर्तव्यनिष्ठा पर गर्व करता है। 

विज्ञापन
Union Minister JP Nadda reached Adi Kailash and congratulated the soldiers for success of Operation Sindoor
आदि कैलाश पहुंचे नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि देश वीर जवानों के त्याग और बलिदान का सम्मान करता है और उनकी कर्तव्यनिष्ठा पर गर्व करता है। जेपी नड्डा आदि कैलाश, ओम पर्वत भ्रमण के तहत रविवार सुबह 11:45 बजे गुंजी हेलीपैड पहुंचे। मंत्री नड्डा ने आर्मी गेस्ट हाउस पहुंच सेना, आईटीबीपी एवं एसएसबी के जवानों से मुलाकात कर सीमा क्षेत्र की सुरक्षा के लिए तैनात हथियार, उपकरणों की जानकारी ली। उन्होंने जवानों के साथ बातचीत करते हुए दुर्गम परिस्थितियों में भी देश की सीमाओं की रक्षा करने के उनके अदम्य साहस और समर्पण की सराहना की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरा देश इन वीर जवानों के त्याग और बलिदान का सम्मान करता है और उनकी कर्तव्यनिष्ठा पर गर्व करता है। जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी देश की सुरक्षा के प्रहरी हैं। आपकी वीरता और निष्ठा के कारण ही देशवासी सुरक्षित महसूस करते हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से और पूरे देश की ओर से आपको ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए आपको आपकी उत्कृष्ट सेवा के लिए धन्यवाद देता हूं। उन्होंने जवानों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता और समर्थन का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने वाइब्रेंट विलेज के तहत गतिमान योजनाएं एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों की पावर प्वाइंट के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजनाओं एवं आदि कैलाश, ओम पर्वत यात्रा की व्यवस्थाओं के बारे में बताया। डीएम ने स्वदेश दर्शन दो योजना के तहत प्रस्तावित कार्य, पीएमजीएसवाई धारचूला एवं मुनस्यारी की ओर से प्रस्तावित सड़क मार्ग, स्थानीय उत्पादों से रोजगार की उपलब्धता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आईटीबीपी को ताजा, उच्च गुणवत्ता वाली पोल्ट्री एवं भेड़-बकरी के मांस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा, दुग्ध एवं पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, एसपी रेखा यादव, एसडीएम मंजीत सिंह समेत संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने ढोल नगाड़े बजाकर किया स्वागत
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का स्थानीय लोगों ने रं संस्कृति की पगड़ी पहनाकर ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इस मौके पर निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रियंका गुंज्याल, पूर्व प्रधान जसमा गुंज्याल, अर्चना गुंज्याल, ग्राम प्रशासक सुरेश गुंज्याल, हरीश गुंज्याल और योगेश गर्ब्याल आदि मौजूद रहे। 


ज्योलिंगकांग में बर्फबारी से हुआ केंद्रीय मंत्री नड्डा का स्वागत
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का काफिला गुंजी से दोपहर तीन बजे वाहन से 14500 फुट की ऊंचाई पर स्थित ज्योंलिंगकांग पहुंचा। मंत्री जब ज्योलिंगकांग पहुंचे उस समय हल्की बर्फबारी हो रही थी। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और उनके काफिला का स्वागत 36 वाहिनी आईटीबीपी के एसी मनमोहन, एसी शुभम मोहन, एसी गौरव कुमार और एएसआई राज कुमार के नेतृत्व में किया। कुमाऊं स्काउट और 11 जीआर के अधिकारी भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शिव पार्वती मंदिर में पूजा की। पुजारी गोपाल सिंह कुटियाल और वीरेंद्र सिंह कुटियाल ने पूजा कराई। इसके बाद उन्होंने पार्वती सरोवर के दर्शन किए। मौसम खराब होने के कारण केंद्रीय मंत्री के काफिले को कैलाश पर्वत के स्पष्ट दर्शन नहीं हो सके। केंद्रीय मंत्री नड्डा और उनका काफिला लगभग 1.15 घंटे ज्योलिंगकांग में रुकने के बाद कुटी लौटा। यहां पर उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed