फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Political new.

जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Political new.
धारचूला में बलिदान दिवस पर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते भाजपा कार्यकर्ता। संवा? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/धारचूला/जौलजीबी/गणाईगंगोली। जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में बलिदान दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि देते हुए उनके कार्यों को याद किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय में स्मृति दिवस मनाया गया। गणाईगंगोली में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए सब कुछ त्यागने वाले जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। यहां विधायक प्रतिनिधि गणाई जेपी चन्याल, मंडल महामंत्री मोहन जोशी, भरत डोबाल, दीपक चन्याल, ईश्वरी दत्त उपाध्याय, गिरीश उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन

धारचूला लोनिवि विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस बनाया। मंडल अध्यक्ष नगर कृष्ण गर्ब्याल, ग्रामीण अध्यक्ष खीम सिंह धामी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम में जिलामंत्री हरीश धामी, हरीश गुंज्याल, महेश गर्ब्याल, दुर्गा बिष्ट, भीम सिंह रावत, मोहन बहादुर बीरेंद्र नबियाल, भूपाल बहादुर, राजेंद्र धामी आदि मौजूद रहे। जौलजीबी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन किया। यहां मंडल संयोजक लक्ष्मण बिष्ट, गगन रजवार, हरीश कुंवर, प्रताप नेगी, केशव भट्ट आदि मौजूद रहे।

जौलजीबी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद न्यूज

जौलजीबी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद न्यूज- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed