फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Political neglect liable Chaura town

राजनैतिक उपेक्षा का शिकार भागीचौरा कस्बा

Mon, 16 Nov 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)। Updated Mon, 16 Nov 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन

वैसे पहाड़ के गांव तो खाली हो रहे हैं लेकिन भागीचौरा को देखकर तो ऐसा लगता है कि आने वाले समय में कस्बे भी वीरान हो जाएंगे। भागीचौरा कस्बा राजनैतिक उपेक्षा का दंश झेल रहा है। कस्बे में अस्पताल तो है पर इसमें छह साल से डाक्टर नहीं है। पानी के लिए कस्बे में हर साल गर्मियों में हाहाकार मचता है।

विज्ञापन


कस्बे के लिए बनी जौरासी-चौंसाल पेयजल योजना से पानी न मिलने के कारण गर्खा लिफ्ट पेयजल योजना का प्रस्ताव शासन को गया था लेकिन जल निगम ने पेयजल योजना का प्रस्ताव रद्द करा दिया है। कस्बे के लोगों में इस कारण मायूसी का आलम है।
विज्ञापन


भागीचौरा की आबादी 3500 के करीब है। पसमा, चौंसाल, डुंगरा, बाराकोट, आमकोट गांव के लोग आकर भागीचौरा कस्बे में बस गए। गांवों में भारी असुविधा के कारण लोगों ने कस्बे का रुख किया था लेकिन अब कस्बे में भी वही आफत झेलनी पड़ रही है। भागीचौरा के लिए कोई बस सेवा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को बस पकड़ने के लिए 20 किलोमीटर दूर ओगला आना पड़ता है। भागीचौरा से गांवों को जोड़ने के लिए जितनी भी सड़कें प्रस्तावित हैं वह सभी अधूरी हालत में हैं।


इन समस्याओं का निदान निकालने लोगों ने ब्लॉक बनाओ संघर्ष समिति का गठन भी किया ताकि ब्लॉक मुख्यालय बनने पर गांवों तक विकास की किरण पहुंच सके लेकिन ब्लाक का सपना कब पूरा होगा, कहा नहीं जा सकता। कस्बे की असुविधाओं के कारण यहां से भी लोग अन्य शहरों को जाने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed