फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Police personnel doing excellent work were honored

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:40 PM IST
विज्ञापन
Police personnel doing excellent work were honored
पिथौरागढ़ में थानाध्यक्ष हरीश पुरी को सम्मानित करते एसपी लोकेश्वर सिंह। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने पुलिस कर्मियों को जिला बदर किए गए अपराधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित गौरी हॉल में शनिवार को हुई गोष्ठी में एसपी लोकेश्वर सिंह ने सराहनीय कार्य करने वाले जाजरदेवल थानाध्यक्ष हरीश पुरी, कनालीछीना थानाध्यक्ष जावेद हसन, एसआई प्रदीप कुमार, प्रकाश पांडे, नंदा जोशी, दिनेश सिंह, कांस्टेबल अशोक बुदियाल, कमल सिंह, गौरव बिष्ट, नंदन सिंह, देश दीपक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी ने थानाध्यक्षों को अधीनस्थ कर्मचारियों की प्रत्येक माह बैठक लेकर उनके कार्यों की समीक्षा कर उनकी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। एसपी ने गुंडा एक्ट में जिला बदर किए अपराधियों की निगरानी करने, शराब पीकर वाहन चलाने वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक (दूरसंचार) बीबी तिवारी, सीओ महेश चंद्र जोशी, सहायक अभियोजन अधिकारी रितेश वर्मा, एलआईयू निरीक्षक रोहित जोशी, प्रतिसार निरीक्षक नरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed