फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Police personnel and rewards work better

बेहतर काम करने वाले पुलिस कर्मी होंगे पुरस्कृत

Sat, 04 Jun 2016 10:34 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 04 Jun 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
 पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने सभी थानाध्यक्षों को बेहतर काम करने वाले पुलिस कर्मियों के नाम पुरस्कार के लिए भेजने के निर्देश दिए हैं। गलत कामों में लिप्त पुलिस कर्मियों को चिन्हित करने को कहा है। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में हुई अपराध गोष्ठी और अधिकारी, कर्मचारियों के सम्मेलन में कहा कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर एक से छह जून तक सभी थाना, चौकियों में कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं जा रही है। पुलिस कर्मियों के भोजन, आवास और अन्य समस्याओं की सूचना संकलित की जा रही है। जिनका निस्तारण जिला और पुलिस मुख्यालय स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस/प्रशासन और परिवहन विभाग संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चला रहा है। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


एसपी ने पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों से अपनी समस्याएं उच्चाधिकारियों के सामने रखने, कोर्ट जाने की प्रवृत्ति से बचने को कहा। उन्होंने कहा पुलिस कंट्रोल रूम में जनता द्वारा दी सूचनाओं को कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस स्टेशनों को भेजा जाता है। प्रतिदिन सुबह प्राप्त सूचनाओं पर की गई कार्रवाई का अवलोकन किया जाता है। थाना/शाखा प्रभारी कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचनाओं को नजरंदाज न करें। एसपी ने जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, वन्यजीव अपराध, अवैध शराब, जुआ, सट्टा लगाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में डीएसपी पिथौरागढ़ हिमांशु साह, डीएसपी धारचूला ज्ञान सिंह समेत तमाम अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed